विवाह हिंदू धर्म में 16 संस्कारों में एक माना जाता है। आइए जानते है साल 2024 में पड़ने वाले विवाह के शुभ मुहूर्तों के बारे में।
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, विवाह का मुहूर्त और तिथियां ज्योतिष के परामर्श के बाद ही तय की जाती है। इसकी वजह वर-वधु के सुखी और मंगलमय जीवन का होना होता है।
जनवरी माह में 16, 17, 21, 22, 27, 28, 30, 31 और फरवरी माह में 1, 2, 4, 6, 7, 8, 12, 14, 18, 19, 24, 25, 26, 27, 28, 29 को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त है।
मार्च माह 2, 3, 4, 5, 6, 7, 11, 12 के दिन विवाह का शुभ मुहूर्त है। वही अप्रैल के माह में 18, 19, 20, 21 को मिलाकर सिर्फ 4 दिन ही विवाह के लिए अनुकूल मुहूर्त है।
जुलाई के माह में 2, 3, 4, 9, 11, 12, 13, 14, 15 वाले दिन विवाह का शुभ मुहूर्त बन रहा है। नवंबर के माह में 13, 17, 18, 22, 23, 24, 25, 26 को विवाह करने की सही समय है।
दिसंबर 2024 में विवाह के लिए 2, 3, 4, 5, 10, 11, 13, 14 को शुभ मुहूर्त का निर्माण हो रहा है। साल के अंतिम महीने में इन 9 तिथियों पर विवाह करना शुभ साबित होगा।
2024 के इन 61 दिनों विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त बन रहा है। इन तिथियों पर शुभ मुहूर्त में मंगल कार्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
पंचांग के अनुसार, 2024 में शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से मई, जून के माह में शुभ मुहूर्त नहीं बन रहा है। इसके अलावा 16 जुलाई से 12 नवंबर तक भी विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं रहने वाला है।