10 अगस्‍त से 3 राशियों को नहीं होगी पैसों की कमी, होने वाला है चमत्कार


By Shivansh Shekhar10, Aug 2024 12:30 PMnaidunia.com

चंद्रमा का संचार

आज यानी 10 अगस्त 2024, शनिवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कन्या उपरांत तुला राशि में होने जा रहा है। सावन शुक्ल पक्ष षष्ठी तिथि भी है। ऐसे में आज के दिन का महत्व काफी ज्यादा होने वाला है।

शुभ योग का निर्माण

आज दिन सावन षष्ठी के अवसर पर साध्य योग, शुभ योग, चित्रा नक्षत्र, पुन्या नक्षत्र और पुष्य नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिससे आज न्याय के देवता शनि की पूजा का महत्व अधिक है।

शनि की पूजा

आज के दिन न्याय के देवता शनि की पूजा का महत्व भी काफी ज्यादा होता है। आज के दिन शिव की पूजा भी करनी चाहिए। ऐसा करने से वो प्रसन्न होते हैं और विशेष कृपा करते हैं। इसी के साथ कुछ राशियों का लाभ भी हो सकता है।

वृषभ राशि के जातक

10 अगस्त यानी आज शनिवार के बाद वृषभ राशि वालों का जीवन धन्य होने वाला है। किसी नए काम में आपकी रुचि बढ़ सकती है साथ ही आकस्मिक धन मिल सकता है।

कर्क राशि के जातक

कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आप आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है।

कन्या राशि के जातक

कन्या राशि वालों को भगवान शिव जी और शनि की कृपा से अच्छा धन लाभ हो सकता है। आपका मित्र आपके लिए कुछ नया गिफ्ट ला सकते हैं। जीवनसाथी का साथ अच्छा मिलेगा।

तुला राशि के जातक

तुला राशि वालों को कुछ नए स्रोतों से आय की प्राप्ति हो सकती है। आप जिस क्षेत्र में हाथ आजमाएंगे उसमें आपको सफलता मिलने की उम्मीद है।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

तनाव दूर करने के लिए ऐसे जलाएं कपूर