कई बार व्यक्ति को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए लोगों को कर्ज लेना पड़ता है। कर्ज लेना तो आसाना होता है लेकिन इसकी भरपाई करने में बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कर्ज समय पर न चुकाने से बढ़ता ही जाता है। हालांकि ऐसा होने के पीछे कुछ ज्योतिष कारण भी हो सकते हैं। कर्ज की वजह से लोगों को पारिवारिक समस्याएं भी झेलनी पड़ती हैं।
ऐसा होने के पीछे ग्रहों का प्रभाव भी हो सकता है। मंगल ग्रह को कर्ज का कारक माना जाता है। कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होने से कर्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है।
मंगल ग्रह के कमजोर होने से कर्ज की समस्या बढ़ती जाती है। इस वजह से मान-सम्मान भी गिरने लगता है और कार्यों में बाधाएं आती हैं।
जब जातक की कुंडली में शनि ग्रह का प्रभाव बढ़ता है तो शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती का सामना करना पड़ता है। इस वजह से कर्ज की समस्या होती है।
शनि की बुरी दशा से नौकरी और बिजनेस के क्षेत्र में हानि का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही कानूनी अड़चनें भी झेलनी पड़ती हैं।
यह ग्रह भी लोगों के कर्ज का कारण बनता है। राहु के अशुभ प्रभाव से जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
राहु के दुष्प्रभाव से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी झेलनी पड़ती है।
इन ग्रहों के दुष्प्रभाव से कर्ज की समस्या होती है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com