एक दशक बाद करीब आएंगे ये 2 ग्रह, 3 राशियों का चमकेगा भाग्य


By Shivansh Shekhar16, Dec 2023 06:00 AMnaidunia.com

कई ग्रहों की युति

साल 2024 में कई ग्रहों की युति होने वाली है। इस परिर्वतन में शुक्र और गुरु भी शामिल हैं। बता दें कि शुक्र मेष में राशि परिवर्तन करेंगे जहां गुरु पहले से विराजमान हैं।

दोनों का संयोग

ऐसे में इन दोनों ग्रहों का संयोग मेष राशि में बनेगा। इस संयोग के बनने से कई राशि वालों की किस्मत चमक सकती है। आइए उनके बारे में जानते हैं।

सिंह राशि के जातक

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र और बुध की युति शुभ होने वाली है। क्योंकि यह युति आपकी राशि में भाग्य स्थान पर बनने जा रही है।

रुके कार्य पूरे

इस समय आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। साथ ही आप कोई धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। छात्रों के लिए भी अच्छा समय होगा।

मिथुन राशि के जातक

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी शुक्र और गुरु का संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपके गोचर कुंडली के इनकम भाव में बन रहा है।

मिथुन राशि के जातक

मिथुन राशि के जातकों के लिए भी शुक्र और गुरु का संयोग लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि यह युति आपके गोचर कुंडली के इनकम भाव में बन रहा है।

धन कमाने में सफल

इस समय आपकी आय में वृद्धि होने की उम्मीद है। साथ ही आप आय के नए स्रोत से धन कमाने में सफल रहेंगे। वहीं, कार्यक्षेत्र में तरक्की होगी।

कर्क राशि के जातक

कर्क राशि के जातकों के लिए भी नया साल वरदान से कम नहीं होने वाला है। क्योंकि यह युति आपकी राशि में कर्म भाव से बनने जा रहा है।

कारोबार में सफलता

इस समय आपको कारोबार में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। आपके धन कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

साल 2023 में 40 लाख बार ऑर्डर की गई ये डिश