शुक्र के इस राशि परिवर्तन से चमक जाएंगे इन 5 राशियों के सितारे


By Prakhar Pandey03, Nov 2023 09:30 PMnaidunia.com

शुक्र ग्रह

शुक्र ग्रह को प्रेम, खुशी, विवाह और रोमांस का कारक माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह के मजबूत होने से जातक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस ग्रह के राशि परिवर्तन से किन 5 राशियों को फायदा पहुंचेगा।

राशि परिवर्तन

ज्योतिष आशीष शर्मा के अनुसार, शुक्र 3 नवंबर को प्रातः 4 बजकर 58 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर चुके है। शुक्र 30 नवंबर को दोबारा अपना राशि परिवर्तन करेंगे।

खूब फायदा

शुक्र ग्रह के कन्या राशि में गोचर करने से कई राशियों को अत्यंत लाभ होने वाला है। इस परिवर्तन से 5 राशियां मालामाल होने वाली है।

तुला राशि

तुला राशि के लोगों के लिए शुक्र का कन्या राशि में यह गोचर लाभकारी साबित होने वाला है। इस परिवर्तन से आय में वृद्धि होगा और विदेश यात्रा के योग भी बनेंगे। साथ ही, कार्यक्षेत्र में बरकत भी मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के लग्न में शुक्र का गोचर हुआ है। ऐसे में इस राशि वालों की खुशियों में इजाफा तय है। साथ ही, बिगड़े हुए काम भी बनेंगे। करियर और व्यापार में मन मुताबिक लाभ के आसार है।

धनु राशि

धनु राशि पर इस गोचर का प्रभाव करियर और बिजनेस की नजर से काफी अहम होने वाले है। इस दौरान इस राशि वालों का करियर में पदोन्नति के योग भी बन रहे है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह परिवर्तन आय के हिसाब से बेहद खास होने वाला है। धन कमाने के मौके मिलेंगे और बिजनेस और करियर के अवसर सफलताओ में बदल सकते है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों की साढ़े साती अंतिम चरण में चल रही है। इस परिवर्तन से इन्हें भी काफी लाभ होने वाला है। व्यापार और निवेश में लाभ के साथ-साथ भाग्य का भी पूरा साथ मिलेगा।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

16 नवंबर तक इन राशि वालों की खुशियों से भरेगी झोली