ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि में ग्रहों के राजा सूर्य और मंगल के बीच युति बनी हुई है।
मंगल 16 नवंबर तक और सूर्य 17 नवंबर तक तुला राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद दोनों वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
सूर्य और मंगल की युति 16 नवंबर तक रहेगी। आइए जानते हैं कि यह युति किन राशियों के लिए शुभ रहने वाली है।
मंगल और सूर्य का मिलन मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ दिला सकता है। इस अवधि में रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।
सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा। सूर्य-मंगल की युति शुभ परिणाम दे सकती है। प्रोफेशनल्स के लिए अवधि फायदेमंद साबित होगी।
वृश्चिक राशि के जातक पैसा बचाने में सफल रहेंगे। विरोधी परास्त होंगे। सूर्य और मंगल की युति से आर्थिक उन्नति होने की संभावना है।