15 दिसंबर से 1 महीने तक विवाह पर रहेगी पाबंदी, ये हैं वजह


By Prakhar Pandey11, Dec 2023 03:41 PMnaidunia.com

एक माह नहीं होंगे मुहूर्त 1

6 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी के बीच विवाह के कोई योग नहीं बनने वाले है। आइए जानते हैं शुक्र अस्त होने के चलते विवाह के शुभ योग दोबारा कब से बनेंगे?

खरमास का प्रारंभ

साल 2023 में 15 दिसंबर के बाद से खरमास प्रारंभ हो रहा है। खरमास के दौरान किसी भी मांगलिक कार्य को करने की मनाहीं होती है।

श्रेष्ट विवाह मुहूर्त

साल 2024 में विवाह के 76 श्रेष्ट मुहूर्त बन रहे है। 2024 में भी शुक्र के अस्त होने के चलते मई और जून में विवाह का आयोजन नहीं हो सकता है।

उदित होगा शुक्र

शुक्र को उदय होने पर जुलाई में दोबारा से शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। 2023 में 81 जबकि 2024 में सिर्फ 76 दिन मांगिलक कार्यों को करने का शुभ मुहूर्त है।

सबसे ज्यादा मुहूर्त

नए साल में सबसे अधिक शुभ मुहूर्त फरवरी के माह में बन रहा है। इस माह में कुल 20 दिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त बन रहा है।

फरवरी माह में मुहूर्त

फरवरी के माह में सबसे अधिक दिन विवाह के लिए मुहूर्त रहने वाला है। फरवरी में 1,2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 23, 24, 25, 26, 27 व 29।

अप्रैल माह

अप्रैल माह में मात्र 6 दिन मांगलिक कार्य करने हेतु शुभ मुहूर्त हैं। विवाह आयजनों के चलते बाजार के व्यापार में भी वृद्धि होगी।

खरमास के पश्चात जनवरी में शुभ मुहूर्त

जनवरी के माह में 14 जनवरी को खरमास खत्म हो रहा है। जनवरी में 10 दिन शुभ मुहूर्त रहेगा, 16, 17, 20, 21, 22, 27, 28, 29, 30 और 31 तारीख तक मांगलिक कार्य हो सकते है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2 बार बुध की चाल में होगा बदलाव, ये 3 राशि वाले बनेंगे अमीर