हिंदू धर्म में तुलसी को पूजनीय माना जाता है। रोजाना तुलसी में जल अर्पित करने और दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
मां लक्ष्मी को शुक्रवार का दिन समर्पित होता है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां धन की देवी हमेशा वास करती हैं।
शुक्रवार के दिन तुलसी में दूध चढ़ाना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि लगातार 11 शुक्रवार तक ऐसा करने से जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं।
तुलसी के पौधे में शुक्रवार के दिन गाय का कच्चा दूध मिश्रित जल चढ़ाएं। मान्यता है कि सामान्य जल की तुलना में दूध चढ़ाने से दोगुना फायदा मिलता है।
शुक्रवार के दिन तुलसी में दूध अर्पित करने से मां लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है। हम सभी जानते हैं कि देवी लक्ष्मी के खुश होने पर व्यक्ति को पैसों की फिक्र करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
शुक्रवार के दिन तुलसी में दूध अर्पित करने से घर में पैसा टिकेगा। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से व्यक्ति के हाथ में पैसा टिकने लगेगा।
तुलसी का उपाय अपनाने से आर्थिक स्थिति में सुधार आता है। इतना ही नहीं, ऐसा करने वालों को पैसों की किल्लत का सामना भी नहीं करना पड़ता है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसकी पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं और किसी प्रकार का दावा भी हमारी तरफ से नहीं किया जा रहा है।
आज हमने जाना कि शुक्रवार के दिन तुलसी में जल चढ़ाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ