मोर पंख को घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है, इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
वहीं घर में मोर पंख रखने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं। इसे घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है।
हालांकि इसे रखने के लिए सही दिशा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, गलत दिशा में मोर पंख रखने से इसके शुभ परिणाम नहीं मिलते हैं।
वास्तु के नियमों के मुताबिक, मोर पंख को रखने के लिए पूर्व दिशा सबसे शुभ मानी गई है, इस दिशा में मोर पंख रखने से सुख-समृद्धि आती है।
पूर्व दिशा में मोर पंख रखने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और जीवन की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही घर की नेगेटिविटी दूर होती है।
वहीं धन लाभ के लिए घर की उत्तर-पश्चिम दिशा में मोर पंख रखना चाहिए, इससे धन लाभ के योग बनते हैं और कर्ज से छुटकारा मिलता है।
वहीं अगर वैवाहिक जीवन में दिन-ब-दिन दूरियां बन रही हैं तो इससे छुटकारा पाने के लिए बेडरूम में मोर पंख रखें, ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ेगा।
घर में किसी सदस्य पर राहु दोष लगा है तो इससे छुटकारा पाने के लिए अपने पास मोर पंख रखें, ऐसा करने से राहु दोष से छुटकारा मिलता है।
मोर पंख को सही दिशा में रखने से धन संबंधी परेशानियां नहीं होती हैं, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com