गिलोय का सेवन कब नहीं करना चाहिए?


By Sahil09, Jan 2024 08:00 PMnaidunia.com

क्या है गिलोय?

गिलोय को औषधि के तौर पर जाना जाता है। इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर कई बीमारियों को दूर करने के लिए ज्यादातर लोग गिलोय का सेवन करते हैं।

गिलोय का अत्यधिक सेवन

यह बात बिल्कुल सही है कि स्वास्थ्य के लिहाज से गिलोय का सेवन करना फायदेमंद होता है। हालांकि, हद से ज्यादा इसका सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता है।

पाचन संबंधी समस्याओं में

जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं, उन्हें गिलोय को खाने से बचना चाहिए। दरअसल, गिलोय का ज्यादा सेवन करने से आपकी पाचन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

गर्भावस्था में न खाएं

गिलोय हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि गर्भावस्था के दौरान गिलोय से परहेज करना चाहिए। ऐसा न करने का बुरा असर बच्चे और मां की सेहत पर पड़ सकता है।

ब्लड शुगर लेवल

गिलोय का ज्यादा सेवन करने से ब्लड शुगर का लेवल गिर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि एक नियमित मात्रा में ही गिलोय का सेवन करें।

जड़ी बूटी के रूप में करें सेवन

गिलोय का सेवन जड़ी बूटी के तौर पर करना सही होता है। अगर आप जरूरत से ज्यादा या नियमित इसका सेवन करते हैं तो शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है।

कब्ज की परेशानी

शायद आपको जानकारी नहीं होगी, लेकिन गिलोय का सेवन करने से कब्ज की परेशानी भी बढ़ सकती है। खासतौर पर उन लोगों को इसका सेवन सावधानी से करना चाहिए, जिन्हें पाचन से जुड़ी परेशानी होती है।

इम्यूनिटी होगी बूस्ट

गिलोय को खाने का सबसे बड़ा फायदा मिलता है कि इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है। यही वजह है कि गिलोय का कई तरीके से सेवन किया जाता है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खून साफ करने के लिए क्या करें?