प्रोटीन पाउडर से हमारे शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी होती है लेकिन इसका सेवन एक निश्चित मात्रा में ही करना चाहिए। नहीं तो आपको नुकसान भी हो सकता है।
अगर आप भी जिम जाते हैं और प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं तो उसके साइड इफेक्ट भी आपको मालूम होने चाहिए।
प्रोटीन पाउडर के सेवन से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ सकता है, जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
प्रोटीन पाउडर का ज़्यादा सेवन करने से शरीर में यूरिया का उत्पादन बढ़ता है, जिससे किडनी पर अधिक दबाव पड़ता है। जिससे किडनी को नुकसान पहुंच सकता है।
ज्यादा प्रोटीन शेक पीने से गट में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया नष्ट हो सकते हैं। जिसकी वजह से पाचन की समस्याएं भी हो सकती है।
इसके अलावा जरूरत से ज्यादा प्रोटीन पाउडर लेने से आपके खून में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है।
प्रोटीन पाउडर के ज्यादा सेवन से हार्मोनल असंतुलन हो सकता है, और इससे आपके पिंपल्स भी बढ़ सकते हैं।
प्रोटीन का सेवन एक मात्रा में करना चाहिए इसके अधिक नुकसान से आपके शरीर और त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है।