गर्मियों से बचने के लिए अक्सर लोग कोल्ड ड्रिंक, आइसक्रीम और गन्ने का रस जैसे ठंडे पेय पदार्थ का सेवन करते हैं।
गन्ने के रस में कैल्शियम, तांबा, मैग्नीशियम, आयरन और पोटैशियम जैसे कई जरूरी तत्व भी शामिल होते हैं। जो हमारी बॉडी को कई गंभीर बीमारियों से बचाते हैं।
इसके अलावा गन्ने के रस की तासीर ठंडी होती है, जो गर्मियों में फायदेमंद माना जाता है।
हालांकि गन्ने के रस का अधिक सेवन शरीर को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकता है।
आइए जानते हैं कि किन लोगों के लिए गन्ने का जूस पीना हानिकारक हो सकता है।
गन्ने के रस में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होती है, जिसकी वजह से डायबिटीज के मरीजों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
गन्ना के रस में पोलीकोसैनॉल में मौजूद होता है, जो आपके डाइजेस्टिव सिस्टम पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।
अगर आपको स्ट्रेस रहता है या रात में नींद नहीं आती तो ऐसे में आपको गन्ने के रस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसमें पोलीकोसैनॉल पाया जाता है, जो नींद पर असर डालता है।