कुछ ही दिनों में गर्मियां दस्तक देने वाली है और गर्मियों में पसीना आना एक आम बात है।
ऐसे में तेज धूप और पसीने से घमौरियां होने लगती है। कुछ लोगों को गर्दन और चेहरे पर इतनी घमौरी हो जाती हैं कि चेहरा लाल हो जाता है।
घमौरियों में तेज खुजली और जलन परेशान कर देती है। कई बार खुजली करने से त्वचा पर चकत्ते भी पड़ जाते हैं। घमौरियां ज्यादा बढ़ने से घाव भी हो जाते हैं।
कई ऐसे घरेलू उपचार हैं जो घमौरियां कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से बात करते हैं।
कच्चे आम की मदद से आप स्किन को गर्मी से बचा सकते हैं और घमौरियों को शांत कर सकते हैं।
एक गिलास में पानी लेकर उसमें नींबू का रस और खीरे के पतले टुकड़े आपसे में मिला ले। जिसके बाद उसे घमौरियों वाले जगह पर धीरे धीरे रगड़ें।
आप नारियल तेल में थोड़ा सा कपूर मिलाएं और इस तेल से पूरे शरीर पर मालिश करें। इसके इस्तेमाल से घमौरियों से राहत मिलती है।
अगर आप नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से रोज नहाते हैं तो इससे घमौरियां दूर हो सकती हैं।
सूती जैसे सांस लेने वाले कपड़ों से बने ढीले-ढाले कपड़े पहनने से पसीने के दानों को रोकने में मदद मिल सकती है और आप घमौरियों से बच सकते हैं।