जानिए बालों पर एलोवेरा लगाने के नुकसान


By Kushagra Valuskar04, Mar 2023 03:43 PMnaidunia.com

एलोवेरा

एलोवेरा सेहत, त्वचा के साथ बालों के लिए फायदेमंद है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी और मॉइश्चराइजिंग गुण पाए जाते हैं।

बालों की चमक

अपने बालों की चमक और सॉफ्टनेस को बढ़ाने के लिए कई लोग रोजाना एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करते हैं।

नुकसान

नियमित रूप से एलोवेरा लगाने के कई नुकसान भी है। इससे फायदा कम नुकसान अधिक पहुंच सकता है।

सर्दी-जुकाम

एलोवेरा की तासीर ठंडी होती है। इसके अधिक इस्तेमाल से आपको सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है।

सिर पर खुजली

एलोवेरा के नियमित इस्तेमाल से सिर पर खुजली और जलन की समस्या हो सकती है।

स्कैल्प पर पपड़ी

बालों और स्कैल्प पर एलोवेरा जेल लगाने से पपड़ी बन सकती है। इसलिए सप्ताह में 1-2 बार ही एलोवेरा लगाएं।

फोड़े-फुंसियां

अगर आपको एलोवेरा से एनर्जी है, तो इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। इससे आपके स्कैल्प पर फोड़े-फुंसियां हो सकते हैं।

बालों होंगे ऑयली

एलोवेरा जेल का अधिक इस्तेमाल बालों को ऑयली और चिपचिपा बना सकता है।

एलोवेरा से होने वाले अन्य नुकसान

एलोवेरा में लेटेक्स होता है। कई लोगों को लेटेक्स से एलर्जी होती है। जिसके कारण पेट में कई तरह की समस्या हो सकती हैं।

स्किन में जलन

बहुत से लोगों को एलोवेरा जेल से एलर्जी होती है। ऐसे में अगर इस्तेमाल करते हैं तो रैशेज, जलन और खुजली की समस्या हो सकती है।

ब्लड शुगर लेवल कम

एलोवेरा के जूस में लेक्सेटिव पाए जाते हैं। इसके सेवन से ब्लड शुगर के लेवल में गिरावट आ सकती है।

हृदय गति

एलोवेरा जूस के सेवन से बॉडी में पोटैशियम के लेवल में कमी आ सकती है। यह हृदय गति को अनियमित कर सकता है।

लिवर

अगर किसी को लिवर में कोई समस्या है, तो उसे बिना डॉक्टर की सलाह के एलोवेरा का सेवन नहीं करना चाहिए।

कुछ ही हफ्तों में गायब हो जाएगी चेहरे की झाइयां, अपनाएं ये टिप्स