बालों में रोज तेल लगाने के नुकसान, बढ़ने लगती हैं ये समस्याएं


By Arbaaj22, Jul 2024 10:00 AMnaidunia.com

बालों में तेल लगाना अच्छा माना जाता है, क्योंकि तेल लगाने से बालों को पोषण मिलती है, लेकिन रोज तेल लगाने से बालों को नुकसान हो सकता है।

न लगाएं रोज तेल

अक्सर लोगों को लगाता है कि बालों में रोज तेल लगाकर फायदा मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। रोजाना तेल लगाने से बालों की समस्या बढ़ सकती है।

झड़ने लगते है बाल

अगर कोई रोजाना बालों में तेल लगाता है, तो बाल झड़ने की समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, लंबे बालों में तेल लगाने से बाल भारी होते है, जिसकी वजह से बाल टूटने लगते है।

स्कैल्प में गंदगी

रोजाना बालों में तेल लगाने से स्कैल्प में गंदगी जम सकती है, जिसके कारण आपको स्कैल्प फॉलिकुलिटिस जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

क्रोनिक डैंड्रफ की समस्या

रोज तेल लगाने से फंगल ग्रोथ होने लगती है, जिसके कारण धीरे-धीरे डैंड्रफ होता है और लंबे समय बाद क्रोनिक डैंड्रफ भी हो सकता है।

फंगल इंफेक्शन

रोज तेल लगाने से स्कैल्प इंफेक्शन हो सकता है। बालों में मौजूद गंदगी स्कैल्प में जमने लगती है। इसके कारण बैक्टीरियल या फंगल इंफेक्शन हो सकता है।

हफ्ते में 2 दिन लगाएं तेल

बालों को हेल्दी और मजबूत बनाने के लिए हफ्ते में 2 बार तेल लगाना काफी है। यदि किसी को ज्यादा पसीना आता है, तो 1 ही बार लगाएं।

बालों में सीमित मात्रा में तेल लगाना फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रोज मूंग दाल खाने से क्या होता है?