दही का सेवन शरीर के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। दही के सेवन से पेट की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
दही में कई फायदेमंद गुण मौजूद होते है जो शरीर को बीमारियों से दूर रखते है। दही में कैल्शियम, विटामिन-ए और फास्फोरस की मात्रा पाया जाता है।
तेल में तली और भुनी चीजों को दही के साथ नहीं खाना चाहिए। दही और तली चीजों को खाने से पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
मछली की तासीर गर्म होती है तो वहीं दही की तासीर ठंडी होती है इस कारण दही के साथ भूलकर भी मछली का सेवन नहीं करना चाहिए।
आपने केला और दूध के फायदे के बारे में सुना होगा, लेकिन केला के साथ दही का सेवन नुकसानदायक होता है।
दही के भी खट्टा होता है ऐसी स्थिति में खट्टे फलों के साथ दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दोनों में ही अलग-अलग एंजाइम पाए जाते है जो पेट के लिए खतरनाक होता है।
गर्मियों में अक्सर लोग आम का सेवन करते है लेकिन दही के साथ आम को नही खाना चाहिए क्योंकि दोनों की तासीर अलग-अलग होती है।