अर्जुन की छाल में फायदों के साथ छि‍पे हैं ये 5 नुकसान


By Ram Janam Chauhan20, Dec 2024 12:17 PMnaidunia.com

अर्जुन की छाल का नियमित रूप से सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इन लोगों को इससे परहेज करना चाहिए।

एलर्जी होने पर

जिन लोगों को अर्जुन की छाल का सेवन करने के बाद शरीर में किसी भी तरह की एलर्जी के लक्षण दिखाई देते हैं, तो उन्हें इसका सेवन तुरंत बंद कर देना चाहिए।

दवाओं के सेवन करने पर

अगर आप ब्लड प्रेशर कोलेस्ट्रॉल या दिल से जुड़ी किसी भी दवाओं का सेवन कर रहे हैं, तो ऐसे में अर्जुन की छाल का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है।

पाचन संबंधी परेशानियां

ज्यादा मात्रा में अर्जुन की छाल का सेवन करने से पेट में दर्द, अपच और डायरिया जैसी पेट संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है

लो शुगर में नुकसानदेह

अर्जुन की छाल का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है। जिसकी वजह से शुगर के मरीजों को परेशानी हो सकती है।

नींद आने की समस्या

ज्यादा मात्रा में अर्जुन की छाल का सेवन करने से आपको नींद आने की समस्या हो सकती है। इसलिए, इसे सीमित मात्रा में सेवन करें।

चक्कर आने की समस्या

जिन लोगों को अक्सर चक्कर आने की समस्या होती है, उन्हें अर्जुन की छाल को सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आप किसी स्वास्थ्य संबंधी बीमारी से परेशान हैं, तो अर्जुन की छाल का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इन लोगों को अर्जुन की छाल का सेवन नहीं करना चाहिए। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

बिना मांस-मछली के शरीर से दूर होगी Vitamin B12 की कमी, खाएं ये चीजें