शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को दूर करने के लिए मांस, मछली, अंडे जैसी चीजों को खाने की सलाह दी जाती है। आज हम इस लेख के जरिए कुछ ऐसी हरी सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से शरीर में विटामिन-बी12 की कमी दूर हो जाएगी।
सरसों के पत्ते बेहद ही पौष्टिक होते हैं, इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन-बी12 , कैल्शियम, आयरन और फोलिक एसिड जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं।
पालक में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, साथ ही साथ इसमें विटामिन-बी12 भी कूट-कूटकर भरा होता है। इसके नियमित सेवन से विटामिन-बी12 की कमी दूर होती है।
कद्दू में प्रचुर मात्रा में मिनरल्स पाए जाते हैं। साथ ही यह फाइबर और विटामिन-बी12 का अच्छा सोर्स माना जाता है।
मशरूम में विटामिन-बी12 की मात्रा कूट-कूटकर भरी होती है। अगर आपके शरीर में भी विटामिन बी12 की कमी हो रही है, तो इसके सेवन से दूर हो जाएगी।
हर घर में खाए जाने वाला आलू विटामिन-बी12 का अच्छा सोर्स है। इसमें पोटेशियम और सोडियम की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है।
इसमें विटामिन-बी12 भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसके सेवन से शरीर से विटामिन-बी12 की कमी दूर होती है।
इन सभी चीजों के सेवन से शरीर से विटामिन-बी12 दूर होती है। जिससे शरीर में थकान, खून की कमी, कमजोरी जैसी समस्याओं में आराम मिलता है।
इसी तरह की हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com