फलों का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन गलत तरीकों से खाने पर नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि फ्रिज में कटे फल रखने से क्या होता है?
गर्मी के मौसम में इंसान हर चीज फ्रिज में रख देता है, ताकि गर्मी के कारण खराब न हो। लेकिन कटे फल भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखने चाहिए।
फल काटने के बाद फ्रिज में रखते हैं, तो सड़ने का खतरा अधिक हो जाता है। कटे फल अंदर से सड़ना शुरू हो जाते हैं।
कटे फल फ्रिज में रखने से पोषक तत्व में कमी हो सकती है, क्योंकि फ्रिज में मौजूद गैस फल में घुलती है, जिससे पोषक तत्व में कमी आती है।
लंबे समय तक फ्रिज में कटे फल को रखकर खाने से पेट में दर्द भी हो सकता है। इसलिए, फ्रिज में कटा हुआ फल रखने से बचना चाहिए।
अक्सर आपने सुना होगा कि पेट में कीड़े हो चुके हैं। फ्रिज में रखे कटे फल को खाने से पेट में कीड़े होने की समस्या हो सकती है।
फ्रिज में फल को कटा रखकर बाद में खाने से नुकसान होते हैं। इसलिए फलों का सेवन ताजा करना चाहिए। फ्रिज में तरबूज खासकर नहीं रखना चाहिए।