भारत में अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत चाय से होती है, चाय पीकर लोगों की थकान और आलस दूर होता है।
चाय के शौकीन लोग अलग-अलग चाय पीना पसंद करते हैं, कुछ लोग इलायची की चाय पसंद करते हैं तो वहीं कुछ लोग अदरक की चाय के शौकीन होते हैं।
हालांकि अदरक की चाय अधिक मात्रा में पीने से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं, इसलिए इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।
जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है, उन्हें अदरक की चाय का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, नहीं तो कमजोरी और चक्कर आने लगते हैं।
वहीं अधिक मात्रा में अदरक की चाय पीने से लूज मोशन की समस्या हो सकती है। लूज मोशन की वजह से शरीर में कमजोरी आती है, जिससे काम में मन नहीं लगता है।
ज्यादा चाय पीने से नींद की समस्या हो सकती है, अदरक वाली चाय से यह समस्या और भी बढ़ सकती है। नींद की कमी से पाचन क्रिया भी प्रभावित होती है।
अदरक वाली चाय अधिक मात्रा में पीने से पेट और सीने में जलन की समस्या हो सकती है। अदरक के अधिक सेवन से पेट में एसिड पैदा होता है, जो जलन का कारण बनता है।
अदरक की चाय पीने से बालों संबंधी परेशानियां होती हैं, इसका सेवन अधिक मात्रा में करने में हेयर फॉल की समस्या होती है।
अदरक की चाय अधिक मात्रा में पीने से ये समस्याएं होती हैं, लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com