खाली पेट चाय पीने से शरीर को होते हैं ये नुकसान


By Sahil29, Sep 2023 04:22 PMnaidunia.com

सुबह चाय पीना

ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत चाय से ही करते हैं। यदि उन्हें सुबह उठने के बाद चाय न मिले तो पूरे दिन उनका मूड सही नहीं रहता है।

खाली पेट चाय पीना

सुबह उठकर खाली पेट दूध की चाय पीना सेहत के लिए सही नहीं है। इससे शरीर को नुकसान पहुंचता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

पेट से जुड़ी परेशानियां

अगर आपको खाली पेट चाय पीने की आदत है तो समय रहते इसे जरूर बदल लें। वरना आपकी ये एक गलती पेट से जुड़ी कई बीमारियों का कारण बन सकती है।

हार्ट बर्न की समस्या

शायद आपने भी ऐसा महसूस किया होगा कि खाली पेट चाय पीने से हार्ट बर्न की समस्या हो सकती है। यदि यह समस्या ज्यादा समय तक रहती है तो इससे अल्सर भी बन सकता है।

डाइजेशन होता है खराब

खाली पेट चाय पीने का सीधा असर डाइजेशन सिस्टम पर पड़ता है। पाचन तंत्र के सही से काम न करने से व्यक्ति का शारीरिक विकास भी काफी हद तक प्रभावित होता है।

दांतों के लिए नुकसानदायक

चाय पीना दांतों की सेहत के लिए भी खतरनाक है। दरअसल, चाय का नेचुरल एसिड दांतों के इनेमल को नष्ट कर सकता है। विशेषकर लंबे समय तक इसका सेवन करना सही नहीं होता है।

डिहाइड्रेशन की परेशानी

सुबह के समय चाय पीने से डिहाइड्रेशन की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है। इसकी वजह से शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है।

कब पीनी चाहिए चाय?

हेल्थ रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह नाश्ता करने के एक या दो घंटे बाद चाय पीनी चाहिए। चाय के साथ हल्के स्नैक्स और टोस्ट भी लेने चाहिए।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

डेंगू से बचना है तो घर मे लगाएं ये 3 पौधे