आमतौर पर लोगों के दिन की शुरुआत चाय या कॉफी से होती है। चाय के दीवाने भारत में ही नहीं दुनियाभर में रहते है। चाय का सेवन सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है।
चाय का सेवन कम से कम करना चाहिए, लेकिन खाली पेट चाय पीते है, तो गंभीर समस्याएं पैदा हो सकती है। आइए जानते है कि खाली पेट चाय क्यों नहीं पीना चाहिए?
शरीर में एसिडिक सिस्टम होता है। अगर आप खाली पेट चाय पीते है, तो शरीर में एसिडिक की मात्रा तुरंत बढ़ने लगती है, जिसके कारण समस्याएं होने शुरू होती है।
जिन लोगों का पाचन कमजोर होता है वो खाली पेट चाय पीते है, तो तुरंत गैस की समस्या उत्पन्न होने लगती है।
खाली पेट चाय पीने से सीने में जलन की समस्या होने की संभावना होती है। लंबे समय से शरीर कुछ खाता पीता नहीं है और जब अचानक चाय पीते है, तो सीने में जलन होने लगती है।
यदि आप रोज खाली पेट चाय का सेवन करेंगे, तो शरीर में पानी की कमी होने लगती है, जिसके कारण डिहाइड्रेशन की समस्या बढ़ सकती है।
चाय का सेवन कम से कम करना चाहिए। चाय पीने के लिए भोजन करने के 1 घंटे बाद का समय ठीक माना जाता है।
हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ