हिंदू धर्म में कपूर का इस्तेमाल पूजा सामग्री के तौर पर होता है। वहीं, खाद्य कपूर का उपयोग भी कई व्यंजनों को बनाने और औषधीय तौर पर किया जाता है।
खाने वाले कपूर का ज्यादा मात्रा में सेवन करने से शरीर को कुछ नुकसान भी होते हैं। चलिए इसकी वजह से सेहत को होने वाली दिक्कतों को लेकर बात कर लेते हैं।
खाद्य कपूर की तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका थोड़ा ज्यादा सेवन करने से पेट में गैस बनने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
खाने वाले कपूर का ज्यादा प्रयोग करने से लिवर संबंधित बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए कपूर का कम मात्रा में सेवन करें।
कपूर का ज्यादा इस्तेमाल करने से त्वचा में जलन या एलर्जी की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, इसकी वजह से त्वचा पर चकत्ते भी हो सकते हैं।
यदि कपूर को ज्यादा मात्रा में लिया जाता है तो किडनी का कार्य प्रभावित हो सकता है। ऐसी स्थिति में इसका सेवन करने के दौरान सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कपूर का ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करने से सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसकी वजह से खांसी और नाक में जलन भी महसूस हो सकती है।
किसी भी महिला को गर्भावस्था के दौरान कपूर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ऐसा करना बच्चे और मां दोनों की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है।
कपूर ज्यादा खाने के नुकसान को लेकर यहां हमने बात की। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ