दही पोषक तत्वों से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती है, लेकिन इसे रात के समय सेवन करने पर शरीर में कई गलत प्रभाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में विस्तार से
रात के समय दही का सेवन करने पर पाचन शक्ति पर बुरा प्रभाव होता है। जिसके कारण पेट में गैस और अपच की समस्या हो सकती है।
रात के समय दही का सेवन करने पर शरीर में सूजन की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, ऐसे में दही का सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है।
दही की तासीर ठंडी होती है, ऐसे में अगर आप सर्दी-जुकाम से परेशान हैं, तो दही का सेवन करने पर कफ की समस्या और बढ़ सकती है।
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो ऐसे में रात के समय दही का सेवन करने पर वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है।
कई लोगों को दही के सेवन से एलर्जी का खतरा होता है। ऐसे में इससे त्वचा पर खुजली और जलन की समस्या महसूस हो सकती है।
अगर आपको दही से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com