रोज अंडे खाने के नुकसान


By Arbaaj30, Jul 2024 01:09 PMnaidunia.com

अंडे का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन प्रोटीन के लिए खासतौर पर होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा अंडे खाने शरीर के लिए नुकसानदायक साबित होता है।

रोज अंडे

प्रोटीन लेने के चक्कर में लोग रोज 4-5 अंडे खाते है, जोकि गलत है। गर्मियों के मौसम में रोज अंडे खाने से बचना चाहिए, क्योंकि अंडे की तासीर गर्म होती है।

किडनी डैमेज

अंडे में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, लेकिन अधिक प्रोटीन की मात्रा किडनी को डैमेज कर सकती है। अधिक अंडे खाने से परहेज करना चाहिए।

डायबिटीज की समस्या

अगर रोज अधिक मात्रा में अंडे का सेवन करते है, तो डायबिटीज के बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा अंडे खाने से शुगर लेवल बढ़ता है।

कोलेस्ट्रॉल हाई

कोलेस्ट्रॉल के रोगियों को भूलकर भी रोज अंडा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि इसमें कोलेस्ट्रॉल की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण कोलेस्ट्रॉल हाई हो सकता है।

बढ़ता है वजन

अगर आप वजन कम करना चाहते है, तो अंडे का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। ज्यादा अंडे खाने से वजन बढ़ने लगता है।

पाचन खराब

अगर रोजाना अधिक मात्रा में अंडे का सेवन करते है, तो पाचन खराब हो सकता है, जिसके कारण पेट दर्द और लूज मोशन की समस्या हो सकती है।

अंडे का सेवन गर्मियों में रोज 1 से अधिक करने से बचना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्‍या करी पत्ता खाने से डायबिटीज कंट्रोल होती है?