गर्मियों में रोजाना अंजीर खाने से सकती हैं ये 5 परेशानियां


By Ram Janam Chauhan10, May 2025 05:00 PMnaidunia.com

अंजीर के कई फायदे होते हैं, लेकिन तासीर गर्म होने के कारण ठंडे मौसम में ज्यादा सेवन किया जाता है। ऐसे में अगर आप इसे गर्मियों के मौसम में खाते हैं, तो इससे आपको ये 5 परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

सूजन होने की संभावना

कई बार लोगों को अंजीर के सेवन से शरीर में सूजन और पेट में जलन की समस्या महसूस हो सकती है। इसलिए, इसे सीमित मात्रा में सेवन करें।

पेट से जुड़ी परेशानियां

अंजीर में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। जिसके कारण अगर आप इसे ज्यादा सेवन करते हैं, तो गर्मी में पेट फूलने, गैस बनने और दस्त जैसी समस्या हो सकती है।

एलर्जी होने का खतरा

आमतौर पर कई लोगों को अंजीर के सेवन से शरीर में खुजली, जलन और अन्य त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

ज्यादा गर्मी लगना

अंजीर की तासीर गर्म होती है। जिसके कारण आपको ज्यादा गर्मी लग सकती है। ऐसा शरीर का तापमान बढ़ने के कारण हो सकता है।

ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का खतरा

सूखी अंजीर स्वाद में बेहद मीठी होती है। इसलिए, अगर आपको डायबिटीज है, तो इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको अंजीर से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

डायबिटीज में कौन सी दाल नहीं खानी चाहिए?