लहसुन में कई ऐसे औषधीय गुण पाए जाते है, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है। लेकिन इसके अधिक सेवन के नुकसान भी होते है। आइए जानते है लहसुन से होने वाले नुकसानों के बारे में।
लहसुन के अंदर फास्फोरस, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कॉपर, जिंक, आयरन, थायमिन और अन्य पोषक तत्व पाए जाते है। इसके अधिक सेवन से पेट संबंधी समस्याएं हो सकते है।
लहसुन के अधिक सेवन से उल्टी और दस्त की दिक्कत भी आ सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक लहसुन के सेवन से पेट में जलन की समस्या भी हो सकती है।
कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अधिक लहसुन के सेवन से ब्लीडिंग का खतरा भी रहता है। ज्यादा लहसुन खाने से ब्लीडिंग का खतरा भी रहता है।
लहसुन में फ्रूक्टेन अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह एक प्रकार की कार्ब होता है जो लोगों में गैस, पेट दर्द और सूजन की वजह बन सकता है।
खाली पेट लहसुन खाने से दिल में जलन होने की समस्या भी आ सकती है। पेट में यह स्थिति तब होती है जब एसिड फूड पाइप में वापस चला जाता है।
लहसुन के अधिक सेवन से लिवर को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है। कच्चे लहसुन के अधिक सेवन से लिवर में टॉक्सिसिटी की समस्या भी पैदा हो सकती है।
कच्चे लहसुन के अधिक सेवन से चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है। कई रिसर्च के मुताबिक, यह इस वजह से भी होता है कि कच्चा लहसुन बीपी कम कर देता है।