पपीते का सेवन कच्चा और पका दोनों तरह से किया जाता है। कुछ समस्याओं में कच्चा पपीता खाना नुकसानदायक माना जाता है।
कई लोग कच्चा पपीता खाना पसंद करते है। इसका सलाद काफी स्वादिष्ट होता है, लेकिन कई लोगों की सेहत को खराब भी कर सकता है।
कच्चा पपीता गर्भवती महिलाओं को नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इसमें खाने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, कच्चा पपीता खाने से परहेज करें।
अगर किसी को किडनी से जुड़ी समस्याएं है, तो भी कच्चा पपीता नहीं खाना चाहिए। यह किडनी की समस्याओं को बढ़ता है।
कच्चा पपीता पाचन के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं, तो पाचन संबंधी समस्या बढ़ सकती है।
अस्थमा के रोगियों को भी कच्चा पपीता नहीं खाना चाहिए। दरअसल, पपीता खाने से घरघराहट हो सकती हैं, जो अस्थमा रोगियों के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
ज्यादा मात्रा में कच्चा पपीता खाने से एलर्जी की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है, क्योंकि इसमें पपेन पाया जाता है।