किचन के मसालों में से एक अजवाइन खाने में स्वाद बढ़ाने का काम करती है। आइए जानते हैं अजवाइन के अधिक सेवन से होने वाली बीमारियों के बारे में।
अजवाइन का उपयोग पेट दर्द, गैस और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं में आराम के लिए किया जाता है। अजवाइन में फैट, प्रोटीन,फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन समेत कई पोषक तत्व होते है।
अजवाइन के उपयोग के वैसे तो कई फायदे होते है। लेकिन इसके जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल से कई प्रकार की बीमारियां हो सकती है।
स्किन एलर्जी की समस्या होने पर अजवाइन का अधिक सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। इसके सेवन से गंभीर स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।
प्रेग्नेंसी में भी अजवाइन का सेवन करना खतरनाक हो सकता है। प्रेग्नेंसी में बिना डॉक्टर की सलाह लिए अजवाइन का सेवन करने से बचना चाहिए।
अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो आपको अजवाइन के सेवन से भी बचना चाहिए। अधिक मात्रा में अजवाइन के सेवन से चक्कर आना, उल्टी आदि की समस्या भी हो सकती हैं।
अजवाइन का ज्यादा इस्तेमाल आपकी किडनी को भी नुकसान पहुंचाता है। जरूरत से ज्यादा अजवाइन का सेवन करने से किडनी की सेहत पर भी असर पड़ सकता है।
इम्यून को बेहतर करने के लिए कुछ लोग पानी में ज्यादा अजवाइन मिलाकर सेवन करते है। ऐसा करना हानिकारक हो सकता है और आपको एसिडिटी की समस्या भी हो सकती हैं।