हेल्थ एक्सपर्ट्स गर्मी के दिनों में ठंडी चीजों को खाने की सलाह देते हैं। खैर, कुछ लोगों को अंडा खाना बेहद पसंद होता है और वह गर्मियों में भी अंडा खाते हैं।
गर्मी के दिनों में ज्यादा अंडा खाना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। चलिए एक बार जान लेते हैं कि अंडे खाने से शरीर को किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
ज्यादा अंडे खाने से पाचन संबंधित परेशानियों का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। खासकर गर्मियों में अंडा खाने से पेट की सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
यदि आप गर्मियों में ज्यादा अंडे खाते हैं तो किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है। दरअसल, अंडे में काफी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन होता है, जो किडनी के लिए नुकसानदायक होता है।
बता दें कि कुछ लोगों को अंडे से एलर्जी भी होती है। ऐसे में आप अंडा खाते हैं तो पेट में दर्द, उल्टी और पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अंडे में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है। यदि आप गर्मियों के दिनों में अंडा ज्यादा खाते हैं तो कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है।
गर्मियों में अंडा खाने से पेट की गर्मी बढ़ सकती है। दरअसल, अंडे की तासीर गर्म होती है और इसे ज्यादा खाने से शरीर की गर्मी बढ़ जाती है।
सबसे अहम सवाल खड़ा होता है कि गर्मियों में एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गर्मी में किसी को भी एक दिन में 2 से ज्यादा अंडे नहीं खाने चाहिए।
यहां हमने जाना कि गर्मियों में अंडे क्यों नहीं खाने चाहिए। ऐसी ही अन्य हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ