गर्मियों में लोग आम खाना पसंद करते हैं। लेकिन, इस फल का ज्यादा खाने से शरीर पर बुरा असर पड़ता है। इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मी में आम खाने से क्या नुकसान झेलने पड़ सकते हैं-
अगर रोजाना हद से ज्यादा आम खाते हैं, तो इससे मोटापा बढ़ सकता है। इससे बहुत सारी जानलेवा बीमारियों हो सकती हैं। इसलिए, आम सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए।
आम की तासीर गर्म होती है, जिससे मुंह पर पिंपल्स होते हैं। इसलिए, गर्मियों में बहुत ज्यादा आम खाने से बचें।
आम खाने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसमें फाइबर की मात्रा पाई जाती है। इससे गैस, ऐंठन और दस्त की समस्या हो सकती है।
आम की तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन एक बार में ही बहुत अधिक करना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। इसे खाने से पहले इसे पानी से साफ करें तब खाएं।
आम में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो ब्लड शुगर लेवल बढ़ाती है। वहीं, डायबिटीज के मरीजों में हाई ब्लड शुगर लेवल गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।
आम की मिठास अधिक मात्रा में होती है, जो दांतों पर बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा दे सकती है, जिससे दांतों में सड़न और कैविटी की समस्या हो सकती है।
हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ