अक्सर आपने देखा होगा कुछ लोगों को काफी नींद आती है, लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर ज्यादा नींद किस विटामिन की कमी से होती है?
शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए विटामिन्स की जरूरत होती है। यदि किसी भी विटामिन की कमी होती है, तो शरीर में बदलाव नजर आने लगती है।
अगर किसी को बिना थकान के भी ज्यादा नींद आ रही है, तो उसके शरीर में किसी विटामिन की कमी हो सकती है, क्योंकि विटामिन की कमी से व्यक्ति देर तक सोना पसंद करता है।
अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक सोना पसंद करता है, तो उसके शरीर में विटामिन B12 कमी हो सकती है। इसी विटामिन की वजह से ज्यादा नींद आती है।
शरीर में विटामिन B12 की कमी होने पर इम्यूनिटी भी कमजोर होती है, जिसके कारण संक्रमण फैलने का अधिक खतरा बढ़ जाता है।
सोना सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन ज्यादा देर सोने से मानसिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
विटामिन B12 की कमी को पूरा करने के लिए डाइट में दूध, पनीर, अंडे, मछली, और सोयाबीन को शामिल करें। इन चीजों को खाने से विटामिन B12 की कमी पूरी होती है।
विटामिन B12 की कमी से ज्यादा नींद आती है। हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ