हल्दी का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसमें कई गुणकारी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शारीरिक समस्याओं में फायदेमंद होते हैं।
हल्दी का सीमित मात्रा में सेवन करना फायदेमंद होता है, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से कई बड़े नुकसान भी हो सकते हैं।
यदि आप खाने में अधिक मात्रा में हल्दी का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे पेट में दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है।
हल्दी में करक्यूमिन पाया जाता है। अधिक मात्रा में हल्दी का सेवन करते है, तो इससे मतली और दस्त की समस्या से परेशान हो सकते हैं।
स्टोन के मरीजों के लिए हल्दी हानिकारक होती है। इसमें मौजूद ऑक्सालेट गुर्दे की पथरी के विकास के खतरे को बढ़ा सकता है।
अगर अधिक मात्रा में हल्दी का सेवन करते है, तो शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम होने लगता है। इसलिए, अधिक सेवन न करें।
अगर आपका खून पहले से ही काफी पतला है, तो अधिक हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा हल्दी खाने से खून पतला होता है।
हल्दी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसलिए, डाइट में जरूर शामिल करें, लेकिन बात का ध्यान रखें कि सीमित मात्रा में हो।