भारतीय लोगों के भोजन में दाल जरूर शामिल होता है। दाल कई तरह के होते हैं उन्हीं में से एक उड़द दाल है, जिसको खाने के फायदे है, तो नुकसान भी है। आइए जानते है कि ज्यादा उड़द दाल खाने से क्या नुकसान होते है।
अगर आप सीमित मात्रा में उड़द दाल खाते है, तो ठीक है, लेकिन ज्यादा मात्रा में इस दाल को खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
अगर आप ज्यादा मात्रा में उड़द दाल का सेवन करते है, तो वजन बढ़ सकता है। दरअसल, उड़द में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
यदि ज्यादा मात्रा में उड़द दाल का सेवन करते है, तो जोड़ों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए, इस दाल को सीमित मात्रा में खाएं।
अगर आपका पाचन जल्दी खराब हो जाता है, तो उड़द दाल से कम खाना चाहिए। अधिक उड़द दाल खाने से गैस की समस्या हो सकती है।
ज्यादा उड़द दाल खाने से डिहाइड्रेशन की समस्या भी हो सकती है, क्योंकि उड़द की दाल पानी का अवशोषण करती है, जिसके कारण डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।
अगर आप यूरिक एसिड के मरीज है, तो उड़द दाल का सेवन नहीं करना चाहिए। उड़द दाल का सेवन करने से यूरिक एसिड बढ़ता है।
ज्यादा उड़द दाल खाने से ये समस्याएं हो सकती है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ