अखरोट का सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसको खाने से कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं।
अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, मैग्नीशियम और विटामिन जैसे लाभकारी पोषक गुण पाए जाते है।
अखरोट खाने के बेहद ही फायदे हैं, परंतु अधिक सेवन करना काफी नुकसानदायक भी होता है।
यदि आप अखरोट का रोजाना सेवन करते है तो संभावना है कि आपके शरीर में तेजी से मोटापा बढ़ सकता है।
अधिक अखरोट खाने से एलर्जी की भी समस्या हो सकती है। अगर आपके पहले से ही किसी प्रकार की एलर्जी है तो अखरोट का सेवन न करें।
अस्थमा के मरीजों को भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए। अखरोट का सेवन अस्थमा की समस्या को और बढ़ा सकता है।
अगर आप रोजाना अखरोट को खाते है तो डायरिया की समस्या पैदा होनी की संभावना हो जाती है।