अखरोट खाना वैसे तो शरीर की हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसके ज्यादा सेवन से सेहत पर असर पड़ सकता है।
अखरोट गुणों से भरपूर होता है। अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड होता है जिसके कारण शरीर की हड्डियां मजबूत होती है।
कई गुणों और शरीर के लिए लाभदायक होने के बाद भी अखरोट का अधिक सेवन आपकी सेहत को खराब कर सकता है।
यदि आप वजन को कंट्रोल करने की सोच रहें तो अखरोट का सेवन कम से कम ही करें। अखरोट के सेवन से वजन तेजी से बढ़ता है।
अखरोट का ज्यादा सेवन आपको पेट की समस्याएं भी दिला सकता है। ज्यादा अखरोट खाने से एसिडिटी की समस्या होने का खतरा होता है।
अगर आपको एलर्जी की समस्या है तो भूलकर भी अखरोट को न खाएं वरण है शरीर में और एलर्जी की समस्या को बढ़ा सकता है।
अखरोट के अत्याधिक सेवन से आपको डायरिया जैसी बड़ी समस्या से गुजरना पड़ सकता है। इसलिए अखरोट का सेवन कम से कम ही करें।