गर्मियों में लीची खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए ये बेहद ही नुकसानदायक होता हैं।
लीची एक ऐसा फल है जो पोषक तत्वों से भरपूर है। लीची में विटामिन सी, पोटेशियम, मैग्नीशियम और मेगनीज जैसे गुण पाए जाते हैं।
सेहत के लिए बेहद लाभकारी होने के बाद भी लीची कुछ लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। आइए जानते है कि लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
यदि आपको किसी तरह के एलर्जी है तो लीची को खाने से परहेज करें वरना ये आपकी समस्या को बढ़ा सकता है।
अगर आप एक ब्लड शुगर के मरीज है तो भूलकर भी लीची का सेवन न करें, क्योंकि लीची ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।
सर्जरी के दौरान और सर्जरी के बाद भी लीची का सेवन नुकसानदायक होता है क्योंकि खाने के बाद ब्लड शुगर कंट्रोल नही हो पाता है।
गर्भावस्था के दौरान भी लीची के सेवन से परहेज करना चाहिए। लीची गर्भावस्था में खाना नुकसान पहुंचा सकता है।