नमक का सेवन शरीर के लिए जरूरी माना जाता है। नमक का सेवन ज्यादा नहीं, तो कम भी नहीं करना चाहिए। दरअसल, नमक में सोडियम की प्रचुर मात्रा होती है।
यदि कोई व्यक्ति 2 हफ्ते तक नमक का सेवन नहीं करता है, तो उसके शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि क्या नुकसान हो सकते हैं?
2 हफ्ते तक नमक न खाने से शरीर में आयोडीन की कमी होने लगती है, जिसके कारण घेंघा जैसी बीमारियों का खतरा रहता है।
अगर 2 हफ्ते तक नमक नहीं खाते है, तो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का असंतुलन हो सकता है। इसकी वजह से मांसपेशियों में ऐंठन होने लगती है।
2 हफ्ते तक नमक न खाने से शरीर में आयोडीन की कमी हो सकती है, जिसके कारण हाइपोथायरायडिज्म की समस्या का खतरा बढ़ सकती है।
नमक 2 हफ्ते न खाएं, तो शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। इसकी वजह से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है।
ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन करना नुकसानदायक होता है। वहीं, नमक का सेवन न करना भी नुकसान पहुंचता है। इसलिए, सीमित मात्रा में नमक खाएं।
नमक का सेवन करना चाहिए, लेकिन सीमित मात्रा में करें। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ