टॉवल से पिंपल्स फोड़ने पर स्किन को होते हैं ये बड़े नुकसान


By Sahil08, Aug 2023 09:00 AMnaidunia.com

पिंपल्स

पिंपल्स के आते ही लोगों को अपने चेहरे की सुंदरता की चिंता सताने लगती है। अगर पिंपल कुछ दिनों तक न जाए तो घबराहट और ज्यादा बढ़ जाती है।

पिंपल फोड़ना

कई लोग पिंपल्स से बचने के लिए तौलिए की मदद से इसे फोड़ देते हैं और उसका सारा पस भी बाहर निकाल देते हैं। हालांकि, ऐसे करने से शरीर को कई परेशानियां हो सकती हैं।

बैक्टीरिया

जब हम तौलिए से दबाकर पिंपल्स को फोड़ते है तो उस पर मौजूद बैक्टीरिया स्किन के अंदर चले जाते हैं। इससे इंफेक्शन के फैलने का खतरा भी बना रहता है।

स्किन के कटने का डर

अगर आपका टॉवल हार्ड होता है तो इससे स्किन के कटने और छिलने का डर भी बना रहता है। इसलिए तौलिए से पिंपल फोड़ने से बचना चाहिए।

स्किन पर सूखापन

अगर आप पिंपल्स फोड़ने के लिए टॉवल का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी स्किन पर सूखापन भी बढ़ सकता है।

स्किन इंफेक्शन

जब आप हाथों से पिंपल्स को दबाते या फोड़ते हैं तो नाखूनों में मौजूद बैक्टीरिया स्किन में चले जाते हैं। इससे स्किन में इंफेक्शन फैलने का खतरा रहता है।

त्वचा डैमेज

पिंपल को दबाने से उसके आसपास की स्किन डैमेज हो सकती है। इसके अलावा घाव, रैशेज और सूजन की परेशानी भी बढ़ सकती है।

नए पिंपल्स

पिंपल्स को फोड़ने से नए पिंपल के होने का खतरा भी रहता है। दरअसल, जब पिंपल्स को फोड़ दिया जाता है तो इंफेक्शन फैलने से नए पिंपल्स बन सकते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये दालें बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को तत्काल करेगी नियंत्रित