फ्रिज में रखा आटा खाते हैं, तो पहले जान लें नुकसान


By Sahil17, Nov 2023 08:00 AMnaidunia.com

फ्रिज में आटा रखना

ज्यादातर महिलाएं अपना समय बचाने के लिए एक बार ही आटा गूथ कर फ्रिज में रख देती हैं। सवाल खड़ा होता है कि ऐसा करना कितना सही है।

फ्रिज में आटा रखें या नहीं

अगर आप फ्रिज में लंबे समय तक आटा रखते हैं तो सावधान हो जाएं। आज बात कर रहे हैं कि फ्रिज में रखें आटे का सेहत पर क्या असर पड़ता है।

आटा रखने के नुकसान

यदि आप आटे को लंबे समय तक फ्रिज में रखते हैं तो उसमें बैक्टीरिया के पनपने का खतरा बढ़ जाता है। इस तरह का आटा खाने से सेहत को नुकसान पहुंचता है।

विटामिन होते हैं खराब

फ्रिज में आटा रखने से उसके विटामिन और मिनरल्स खराब हो जाते हैं। इस वजह से भी आटे को गूथ कर फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।

बीमारियों का खतरा

रात के समय फ्रिज में रखा आटा खाने से कुछ बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। इससे बचने का विकल्प है कि ताजे आटे की ही रोटियां खाएं।

इतने समय तक रखें

अगर आपको फ्रिज में आटा रखना ही है तो 6-7 घंटे से ज्यादा समय तक ना रखें। इतने समय तक आटा रखने से खराब नहीं होता है।

हानिकारक गैसें

हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक, आटे के अंदर फ्रिज की हानिकारक गैसें भी समा जाती हैं। इसकी वजह से आटे का स्वाद भी बिगड़ जाता है।

ताजा आटे की रोटियां

स्वस्थ रहने के लिए डॉक्टर्स भी ताजे गूंथे आटे को खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में आप रोटी बनाने से कुछ देर पहले ही आटे को गूंथ कर रखें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फूड ब्लॉगर्स फॉलो करें ये टिप्स, नहीं बढ़ेगा वजन