High Heels Side Effects: हाई हील्स पहनने से होते हैं ये नुकसान


By Prakhar Pandey28, Oct 2023 06:03 PMnaidunia.com

हाई हील्स

अक्सर महिलाएं अपनी ओवरऑल ब्यूटी में परफेक्ट दिखने के लिए नियमित रूप से घंटो हील्स वाली सैंडल का प्रयोग करती हैं। आइए जानते हैं हाई हील्स पहनने से क्या नुकसान होते है।

पोस्चर और संतुलन

हाई हील्स को लंबे समय तक पहने रहने से बॉडी पोस्चर और संतुलन बिगड़ सकता है। साथ ही, शरीर में दर्द होना भी संभव हैं।

फ्रैक्चर और दर्द

हील्स सैंडल पहनने से फ्रैक्चर का खतरा बना रहता है। हील्स को लंबे समय तक पहने रहने से भी एड़ी, कमर और पैर में दर्द भी होने लगता हैं।

स्पाइन में गड़बड़ी और नसों में डैमेज

हील्स को पहने रहने से पैर की नसों के डैमेज होने का खतरा रहता है और स्पाइन में गड़बड़ी हो सकती है।

नुकसान

हाई हील्स के नुकसान होने के बावजूद इसे पहनना छोड़ना किसी भी महिला के लिए मुश्किल हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे इसे पहनने से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों से बचा जा सकता हैं।

हील का प्रकार

आगे से बंद होने वाली हील के बजाय आगे से खुली रहने वाली हील का चुनाव करें। ऐसा करने से आपके पैरों को थोड़ा आराम मिलेगा।

जोड़ो पर दबाव

अगर आप हील पहनते भी हैं तो कम नाप की हील्स पहने। ऐसा करने से जोड़ो पर कम दबाव पड़ेगा। हमेशा 2 इंच या उससे कम की हील पहनना ही चुनें।

एक्सरसाइज करें

अगर हील्स पहनने से आप दर्द महसूस करते है तो पैरों की एक्सरसाइज करें। पैरों की उंगलियों और एड़ी को आराम देने के लिए पैरों की एक्सरसाइज जरूर करें।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सीढ़ी चढ़ने के हैं अनेक फायदे, कई बीमारियों का उपचार