ये 5 संकेत बताएंगे कंगाल होने वाले हैं आप


By Shivansh Shekhar08, Feb 2024 12:30 PMnaidunia.com

आचार्य चाणक्य कौन हैं?

आचार्य चाणक्य को भारत का महान अर्थशास्त्री और कूटनीतिज्ञ माना जाता है। उन्होंने अपनी नीति शास्त्र में जीवन के तमाम संकटों और उनके हल का उल्लेख किया है।

आर्थिक स्थिति खराब

उनके शास्त्र में यह वर्णन किया गया है कि जब इंसान के जीवन में आर्थिक संकट आने वाला होता है तो कुछ विशेष संकेत देखने को मिलते हैं।

तुलसी का सूखना

यदि आपके घर के आंगन में लगा तुलसी का पौधा सूख जाता है तो यह गरीबी आने का संकेत होता है। तुलसी के सूखते ही आपको अलर्ट हो जाना चाहिए।

घर में झगड़ा

यदि आपके घर में किसी बात को लेकर लड़ाई शुरू हो जाए तो यह गरीबी की ओर इशारा करती है। इससे घर के लोगों की उन्नति पर बुरा असर पड़ता है।

बुजुर्गों का अपमान

जिस घर में बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान नहीं होता है, वहां गरीबी आने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसलिए अपने घर में ऐसा माहौल न होने दें।

ईश्वर की भक्ति न हो

जिस घर में लोग ईश्वर की भक्ति या पूजा पाठ में मन नहीं लगाते हैं, वहां आर्थिक तंगी अपने पैर जमा लेती है। ईश्वर से मुंह मोड़ने वालों को तरक्की नहीं मिलती है।

क्या करें?

गरीबी से बचने के लिए रोजाना सुबह शाम मां लक्ष्मी की पूजा करें। सुबह तुलसी में जल दें और शाम को उसके पास एक दीपक जरूर जलाएं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Mauni Amavasya: दक्षिण दिशा में रखें ये 1 यंत्र, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद