स्ट्रेस में हैं आपका बच्चा, ऐसे करें पहचान


By Prakhar Pandey01, Oct 2023 10:48 AMnaidunia.com

स्ट्रेस

आज के जमाने में बच्चों से लेकर बड़ो तक हर किसी को स्ट्रेस की समस्या होती है। आइए जानते हैं कि कैसे पहचाने की आपकी बच्चा स्ट्रेस में है।

चुनौती

बच्चे संभालना पेरेंट्स के लिए किसी टास्क से कम नहीं होता है। बच्चा सीधा हो तो उसे तेज बनाने से लेकर गुस्सैल बच्चे को संभालने तक की जिम्मेदारी पेरेंट्स की ही होती है।

सपने

तनाव में होने पर बच्चे को नींद में बुरे सपने आते है। ऐसे में वह डरकर चिल्लाना, रोना शुरू कर सकता है। बच्चों की समस्याओं पर बात करें और उन्हें संबोधित करें।

चिड़चिड़ापन

अगर अचानक आपके बच्चे के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आने लगा है तो यह भी स्ट्रेस का संकेत हो सकता है। बच्चे से बात कर उसे सामान्य करने की कोशिश करनी चाहिए।

पढ़ाई

टेंशन में होने पर बच्चे पढ़ाई में ध्यान नहीं लगा पाते। ऐसे में स्टडी में फोकस न कर पाने पर उनके एकेडमिक रिजल्ट पर भी इसका असर पड़ सकता है। इस स्थिति में मां-बाप को अपने बच्चे के स्ट्रेस को जानना चाहिए।

मिलना-जुलना

स्ट्रेस में होने पर बच्चे को सोशल कनेक्ट कम होने लगता है। वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से दूरियां बना लेता है। स्ट्रेस से परेशान बच्चा किसी से भी मिलना-जुलना पसंद नही करता है।

ओवररिएक्ट

बच्चा अगर हर छोटी बात पर गुस्सा होने लगे या ओवररिएक्ट करें, तो यह भी उसके अंदर स्ट्रेस का संकेत हो सकता है। इसे इग्नोर किए बिना उसकी उदासी को जानने की कोशिश करें।

खानपान

बच्चें का खानपान पर ध्यान न देना या जरूरत से ज्यादा खाना भी स्ट्रेस का संकेत हो सकता है। अगर उसके डाइट रूटीन में बदलाव आ रहा हैं तो इसकी वजह स्ट्रेस हो सकता हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खाली पेट पिएं सेब का जूस, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे