सुबह टहलने के लिए यदि आप भी किसी दोस्त की तलाश करते हैं या ईयरफोन लगाकर सैर पर निकल जाते हैं तो मॉर्निंग वॉक पर जाने का ये तरीका बिल्कुल भी सही नहीं है।
फिजियोथेरेपिस्ट देवेंद्र पाठक के मुताबिक, साइलेंट वॉकिंग ही टहलने का सही तरीका है। चुपचाप टहलना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
शांत रहकर धीरे-धीरे टहलना ही सुबह घूमने जाने का उचित तरीका है। ऐसा करने से हम प्रकृति के ज्यादा करीब होते हैं और मानसिक रूप में खुद को शांत महसूस करते हैं।
साइलेंट वॉक करने से तनाव दूर होता है। मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा न्यूरोलॉजिकल डिजीज में बहुत सुधार देखने के लिए मिलता है।
साइलेंट वॉक करने से शरीर में ऊर्जा क्षय भी ज्यादा नहीं होता है। ऐसा करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। हम खुद में ज्यादा स्फूर्ति महसूस करते हैं।
साइलेंट वॉकिंग दिल के लिए भी ज्यादा फायदेमंद है। तेजी से पैदल चलने पर या ट्रेडमिल पर दौड़ने से हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा होता है।
साइलेंट वॉक करने से मानसिक शांति भी मिलती है। व्यक्ति दिमागी तौर पर खुद को शांत महसूस करता है। मानसिक एकाग्रता में भी बढ़ोतरी होती है।