2023 का साल अब तक पूरी तरीके से सीक्वल के नाम रहा है। ओएमजी 2, गदर 2, ड्रीम गर्ल 2 से लेकर फुकरे 3 तक सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया है। आइए जानते है किन फिल्मों के सीक्वल का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की सिंघम 3 का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म को लेकर भी लोगों में खासा उत्साह है। मेकर्स ने फिलहाल इस फिल्म की रिलीज डेट 15 अगस्त 2024 रखी हुई है।
2021 में आई अल्लू अर्जुन स्टारर पुष्पा: द राइज का क्रेज किसी से छुपा हुआ नहीं हैं। 15 अगस्त 2024 को ही इस पुष्पा 2: द रूल भी रिलीज की जाएगी।
सनी देओल की गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। गदर 2 के बाद ही सुनने में आया कि सनी देओल जल्द ही बॉर्डर 2 भी लेकर आ रहे है। फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
इंडियन सुपर हीरो फिल्म कृष भी बॉलीवुड की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में गिनी जाती है। इस फिल्म के चौथे सीक्वल का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है।
वेलकम एक आइकोनिक कॉमेडी फिल्म है। वेलकम बैक ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था। इस फिल्म की रिलीज डेट 20 दिसंबर 2024 रखी गयी है।
सलमान खान की किक के सीक्वल का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। किक के सीक्वल से जुड़ी बड़ी अपडेट का फिलहाल इंतजार है। लेकिन मेकर्स ने यह कहा हैं कि फिल्म से जुड़ी जानकारी जल्द बताई जाएगी।
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक टाइगर 3 दिवाली के मौके पर तहलका मचाने आ रही है। 12 नवंबर को टाइगर फिर एक बार बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड्स के शिकार पर निकलने वाला है।