चांदनी रात में बैठने से दूर होती है ये बीमारियां


By Sandeep Chourey2023-05-17, 15:17 ISTnaidunia.com

चांदनी रात

सूर्य किरणों के समान ही चांद की रोशनी भी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है। तनाव के साथ यह कई दूसरी बीमारियों को खत्म करने में मददगार होती है।

आयुर्वेद में चंद्रमा

चंद्रमा की किरणें मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिए काफी फायदेमंद होती है। आयुर्वेद में भी चंद्रमा की किरणों के कई लाभ बताए गए हैं।

कम होता है डिप्रेशन

चंद्रमा की रोशनी में बैठने पर दिनभर की थकान के साथ ही चिंता दूर हो जाती है। नियमित रूप से बैठने पर डिप्रेशन भी कम हो जाता है।

शरीर में शीतलता

गर्मी के मौसम में चिलचिलाती धूप से शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है। रोज रात को चंद्रमा की रोशनी में बैठने से शरीर को ठंडक मिलती है।

नींद की क्वॉलिटी

अनियमित दिनचर्या के कारण यदि आप नींद न आने की वजह से परेशान हैं तो चांद की रोशनी तले बैठने से नींद भी अच्छी आती है।

ध्यान लगाने में मदद

यदि आप ध्यान केंद्रित नहीं कर पाते हैं तो कुछ घंटे चंद्रमा की रोशनी में बैठने में एकाग्रता बढ़ती है और काम करने की क्वालिटी में भी सुधार होता है।

पित्त की समस्या

आयुर्वेद के मुताबिक चंद्रमा की किरणों में बैठने से पित्त रोग से मुक्ति मिलती है। पित्त की समस्या से ग्रस्त लोगों को चंद्रमा की रोशनी में जरूर बैठना चाहिए।

इन घरेलू नुस्खों से पाएं सिल्की एंड शाइनी हेयर