Skin Care Tips: बेदाग चेहरा पाने के लिए इन फलों के जूस का करें उपयोग


By Ekta Sharma07, Mar 2023 06:46 PMnaidunia.com

फायदेमंद जूस

आप कुछ फलों को स्किन केयर रूटीन में शामिल कर बेदाग चेहरा पा सकते हैं। इसमें मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन के लिए काफी लाभदायक है।

संतरे का जूस

चेहरे से दाग-धब्बा दूर करने के लिए संतरे का जूस काफी फायदेमंद माना जाता है। यह चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल कम करने में मदद करता है। एक बाउल में संतरे का जूस लें, इसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं।

गाजर का जूस

गाजर में मौजूद पोषक तत्व सेहत के साथ स्किन के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आप गाजर के जूस को फेस पैक में शामिल कर सकते हैं। चाहें तो चेहरे पर डायरेक्ट गाजर का जूस अप्लाई कर सकते हैं।

स्ट्रॉबेरी जूस

स्ट्रॉबेरी का जूस टैनिंग की समस्या से राहत दिलाने में मददगार है। इसके लिए एक चम्मच बेसन में स्ट्रॉबेरी का रस मिलाकर पेस्ट बना लें, फिर इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 10-15 मिनट बाद चेहरा धो लें।

अनार का जूस

अनार में मौजूद गुण स्किन प्रॉब्लम की छुट्टी करते हैं। अनार के जूस में विटामिन-सी पाया जाता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद है। यह त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है।

झट से उतारें रात का हैंगओवर