क्या दीपावली से पहले केंद्रीय कर्मियों को मिलेगा DA, जानें ताजा अपडेट


By Sandeep Chourey26, Sep 2023 03:01 PMnaidunia.com

महंगाई भत्ता

केंद्रीय कर्मचारियों को लंबे समय से महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इंतजार है और अब ऐसे उम्मीद जताई जा रही है कि केंद्र सरकार इस संबंध में जल्द ही घोषणा कर सकती है।

कब बढ़ेगा DA

आपको बता दें कि केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 42 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलता है और जल्द ही इसमें 3 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।

45 फीसदी हो जाएगा DA

केंद्र सरकार यदि महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा देती है तो फिर केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 45 फीसदी हो जाएगा और सैलरी में अच्छी बढ़ोतरी हो जाएगी।

DA में दो बार संशोधन

केंद्र सरकार कर्मचारियों को दिए जाने महंगाई भत्ते में साल में दो बार संशोधन करती है। इस साल 24 मार्च, 2023 को पहला महंगाई भत्ता दिया गया था।

कैसे बढ़ता है DA

केंद्र सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी CPI-IW के आंकड़ों के आधार पर तय करती है। इसी आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ सकता है।

क्या दिवाली तक बढ़ेगा DA

केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दिवाली से पहले मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि केंद्र सरकार की ओर से इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है।

कितने कर्मचारी को लाभ

देश के करीब 1 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का लाभ मिलेगा। इसमें 47.58 लाख केंद्रीय कर्मचारी और करीब 69.76 लाख पेंशनर्स शामिल हैं।

Cloves Side Effects: पुरुषों के लिए लौंग के नुकसान