आज के समय में हर कोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता है। सभी अपने अलग-अलग अंदाज में फोन को पकड़ते हैं।
शायद आपको नहीं पता होगा कि मोबाइल फोन पकड़ने के अंदाज से आपकी पर्सनैलिटी का अनुमान लगाया जा सकता है।
आपने भी कुछ लोगों को एक हाथ से फोन पकड़कर चलाते देखा होगा। इस ढंग से मोबाइल का प्रयोग करने वाले व्यक्ति खुशमिजाज और कम चिंता करने वाले होते हैं।
ऐसा भी कहा जाता है कि एक हाथ से फोन चलाने वाले व्यक्ति कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर अपने लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करते हैं।
अगर आप दोनों हाथों से मोबाइल पकड़कर चलाते हैं तो इससे पता चलता है कि आप सभी काम संभलकर करते हैं और लापरवाही करने से बचते हैं।
दोनों हाथों से फोन चलाते समय अगर एक ही हाथ के अंगूठे से मोबाइल को कंट्रोल करते हैं तो ये लोग रिस्क लेने से बचते हैं। ऐसे लोग अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों की चिंता भी करते हैं।
ज्यादातर लोग दोनों हाथों के अंगूठे से फोन चलाते हैं और सक्रोल भी करते हैं। इस तरह के लोग सभी समस्याओं का समाधान आसानी से कर लेते हैं।
इस तरीके से फोन चलाने वाले लोगों में एनर्जी लेवल भी काफी ज्यादा होता है। ये हर जगह अपनी अलग पहचान बनाने में भी सफल रहते हैं।