विटामिन-D की कमी से बढ़ता है वायरल इन्फेक्शन का खतरा


By Sandeep Chourey08, Aug 2023 09:03 AMnaidunia.com

स्वस्थ शरीर

शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखने के लिए कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जिनमें विटामिन-D भी काफी महत्वपूर्ण है।

बूस्ट होता है मेटाबॉलिज्म

विटामिन-D शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा बारिश के मौसम में यह वायरल इन्फेक्शन के खतरे से भी बचाता है।

धूप में जरूर बैठें

शरीर में विटामिन-D का निर्माण नहीं होता है। यह सूर्य के प्रकाश की मौजूदगी में रहने से शरीर में निर्मित होता है, इसलिए रोज कुछ देर धूप में जरूर बैंठे।

कमी से ये दिक्कतें

विटामिन-D की कमी से कैंसर, हृदय रोग, बैक्टीरियल, वायरल संक्रमण जैसी बीमारियां हो सकती है। विटामिन-D ट्यूमर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है।

इम्यूनिटी बूस्टर

विटामिन-D इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। इसकी कमी से बीमारियों के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

ये चीजें खाएं

विटामिन-D का सबसे अच्छा स्रोत फैटी फिश का मांस और फिश ऑयल है। अंडे की जर्दी, पनीर में भी विटामिन-डी होता है।

टॉवल से पिंपल्स फोड़ने पर स्किन को होते हैं ये बड़े नुकसान